छत्तीसगढ़: ITBP के जवानों के बीच हुई खूनी संघर्ष में 6 की मौत और दो घायल


नारायणपुर, जेएनएन।  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित आईटीबीपी के कैंप में बुधवार की सुबह जवानों के बीच आपसी नोकझोंक ने खूनखराबे का रूप ले लिया। अंधाधुन गोलियां चलीं जिसमें 6 जवानों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चॉपर की मदद से राजधानी रायपुर के अस्पताल में लाया जा रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृत जवानों में दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं। अभी इनके नामों की पुष्टी नहीं हो पाई है। यह सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जो यहां कैंप में तैनात किए गए थे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कड़ेनार में आइटीबीपी के जवानों के बीच आपस में गोलीबारी होने से छह जवान मारे गए हैं। वहीं दो जवानों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि बुधवार की सुबह कैंप में जवानों के बीच आपस में गोलीबारी होने से छह जवानों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया जा रहा है।